महर्षि वाल्मीकि बारातशाला का लोकार्पण सम्पन्न

 

हरबंस मॉल क्षेत्र में गरीबों व सहयोग की बेटियों या अन्य वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए उचित सुविधा न होने के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इसी समस्या को दूर करने के लिए विधायक अमिताभ बाजपेई ने क्षेत्र में एक बड़ा चला का निर्माण कराकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है। आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमिताभ बाजपेई द्वारा वार्ड हरबंस मोहाल में विधायक निधि से निर्मित महर्षि वाल्मीकि बारात शाला का विधिवत लोकार्पण किया ।

महर्षि वाल्मीकि बारात शाला का निर्माण क्षेत्र की गरीब एवं जरूरतमंद जनता के सामाजिक कार्यक्रमों के उपयोग हेतु किया गया है, जिसे निःशुल्क रूप से आम जनता को उपलब्ध कराया जाएगा। इस बारात शाला के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में बड़ी राहत मिलेगी।

 

लोकार्पण के अवसर पर पार्षद श्री रजत बाजपेई, अंबर त्रिवेदी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, पप्पन शर्मा, अमित बाल्मीकि (बिल्लू), चंकी गुप्ता, अनिल सोनकर, रोशन गुप्ता, निशांत गुप्ता, राजेश गुप्ता, विजय अवस्थी, विशाल शुक्ला, आशु शर्मा, दुर्गेश चक, शुभम जायसवाल, आदित्य तिवारी, आकाश यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *