मानस चैरिटेबिल ने किया ब्लड बैंक का शुभारम्भ

-बडी संख्या में स्थानीय लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

-प्रदेश के कारागार मंत्री शिविर में रहे मौजूद

-डाक्टर हरेन्द्र बोले, दक्षिण की जरूरत थी ब्लड बैंक

– नोयडा से आएं संजय त्रिपाठी ने सबसे पहले किया ब्लड डोनेट

कानपुर – मानव सेवा का संकल्प लेकर समाज के लिए काम करने वाले डाक्टर हरेन्द्र सचान ने आज रविवार को दक्षिण के बर्रा बाइपास पर मानस चैरिटेबिल ब्लड बैंक का शुभारम्भ किया। ब्लड बैंक के उद्घाटन अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ। जिसमें रक्तदान महादान की सोच रखने वाले लोगों ने बडी संख्या में भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में नोयडा से भाग लेने आएं संजय त्रिपाठी ने सबसे पहले रक्तदान देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। रक्तदान शिविर शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने ब्लड बैंक भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि डाक्टर हरेन्द्र सचान ने साउथ सहित आसपास के ग्रामीण लोगों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। मंत्री ने कहा कि डाक्टर सचान पहले से ही बहुत सामाजिक व्यक्ति रहे है। हमेशा समाज सेवा करने केओ तत्पर्य रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *