भाजपा ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया

 

रविवार को भाजपा बर्रा मंडल द्वारा एक गेस्ट हाउस में वार्ड 77 में “कार्यकर्ता सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।

 

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भाजपा के शक्तिकेंद्र संयोजक , बूथ अध्यक्ष, बीएलए टू को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

 

मुख्य अतिथि भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि किसी भी दल में पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी सबसे मजबूत नींव होते हैं। कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है ।कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत ही भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।

 

विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर में पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, संकल्प और समर्पण की बदौलत ही भाजपा 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

 

प्रमुख रूप से जिलामंत्री जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, पुष्पा तिवारी,मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार, पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेई, दुर्गेश त्रिपाठी, पंकज गुप्ता,मनोज दर्पण, धर्मेंद्र दीक्षित, अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *