दक्षिण जिलाध्यक्ष ने किया सड़क का शिलान्यास

 

नगर निगम द्वारा वार्ड 47 दहेली सुजानपुर में 45 लाख की लागत से बनाई जा रही पीएलडी इंटर कॉलेज के सामने 600 मीटर लंबाई और साढ़े चार मीटर चौड़ाई वाली इंटरलॉकिंग सड़क का रविवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से भवानी नगर, आदर्श विहार, राजपूत नगर, केडीए कॉलोनी, रामपुरम आदि क्षेत्रों के क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह, अरविंद वर्मा, आलोक वर्मा,पार्षद निर्देश चौहान, अनिकेत द्विवेदी, बृजेश पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *