कानपुर

 

रेलवे मैदान में युवक की निर्मम हत्या, नग्न अवस्था में मिला खून से लथपथ शव

 

 

कानपुर नगर के निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। मंगलवार को सुबह मैदान में युवक का नग्न अवस्था में खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैदान में टहल रहे लोगों को शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 

*कपड़े उतरवाकर की हत्या*

 

प्राथमिक जांच से पता चला है कि हमलावरों ने पीड़ित के कपड़े उतरवाकर उसकी बेरहमी से हत्या की। हत्या के पीछे का मकसद और पीड़ित की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जिससे जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

 

*पुलिस जांच में जुटी*

 

मामले की जांच पड़ताल कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुरू की गई है। इस संबंध में डीसीपी साउथ कानपुर नगर, दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि “घटना की गहन जांच की जा रही है। मोटरसाइकिल और अन्य सुरागों के आधार पर शीघ्र ही मामले में गिरफ्तारी की उम्मीद है। पीड़ित की पहचान भी जल्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।”

 

पुलिस मृतक के रिश्तेदारों का पता लगाने के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। हत्या के कारणों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *