तिलक हाल में क्रिसमस पर्व का मिलन समारोह संपन्न

 

महानगर कॉंग्रेस कमेटी के बैनर तले आज तिलक हाल में क्रिसमस पर्व का मिलन समारोह आयोजित किया गया ।इस समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की समारोह को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कॉंग्रेस ने हमेशा ही सभी धर्मों का आदर व सम्मान किया हैं।और अपने वरिष्ठों के साथ साथ कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा हैं।आज के इस मिलन समारोह में मसीही समाज के सम्मानित लोगो को बुला कर उनका सम्मान किया गया हैं तथा बच्चों को विभिन्न प्रकार के सामान उपहार स्वरूप दिये गये।इस मौके पर बच्चों के साथ साथ बड़ो ने भी प्रभू ईशा मसीह को याद करते हुए प्रार्थना की तथा सभी को संदेश दिया कि हम सभी एक साथ रहे और ईश्वर के बताये रास्तो का अनुसरण करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *