ककवन में बाइक चोरी, बाजार में खड़ी बजाज प्लेटिना गायब, केस दर्ज
ककवन थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। बाजार में खड़ी एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मान सिंह पुत्र झाऊ लाल निवासी ग्राम बक्खापुरवा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 25 की रात करीब 8:45 बजे उनकी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल ककवन क्षेत्र में विषधन स्थान से चोरी हो गई। काफी तलाश के बावजूद जब बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।मामले में ककवन पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
