कूड़ा फेंकने को लेकर महिला से जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

 

चौबेपुर थाना क्षेत्र के भर्तापुर गांव में एक महिला के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता शीला पत्नी राजू निवासी भर्तापुर ने पुलिस को बताया कि की वह घर से कूड़ा फेंकने गई थी। उसी दौरान गांव का ही रंजीत पुत्र रामशंकर वहां पहुंचा और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।घटना से भयभीत महिला ने अगले दिन चौबेपुर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *