कानपुर ब्रेकिंग

 

बीते दिन सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम नादुलपुर के प्रधान के घर रात में सीढ़ी लगाकर घुसे चोरों ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

 

चोरों ने 3 लाख 50 हजार कैश सहित सोने-चांदी की ज्वैलरी पर हाथ किया था साफ।

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमीरपुर (मौदहा थाना क्षेत्र) के रहने वाले दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

 

दोनों आरोपी रिश्तेदारी के बहाने इलाके में आकर घरों की करते थे रेकी।

 

रात में मौका देख चोरी की वारदात को देते थे अंजाम।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये कैश, 50 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और 3 चांदी के सिक्के बरामद।

 

पुलिस शेष माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी।

 

दोनों आरोपियों पर पहले से ही दर्ज है करीब 6से7 मुकदमे।

 

आरोपियों ने घाटमपुर समेत अन्य जगह चोरी की वारदातों को भी किया कबूल।

 

डीसीपी साउथ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *