*प्रधान के घर 3.5 लाख की चोरी, दो शातिर चोर गिरफ्तार*

कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम नादुलपुर में ग्राम प्रधान के घर हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। रात में सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोरों ने 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

 

*रिश्तेदारी का बहाना बनाकर करते थे रेकी*

 

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी रिश्तेदारी का बहाना बनाकर इलाके में आते थे और घरों की रेकी करते थे। रात में मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इस घटना में भी उन्होंने ऐसा ही तरीका अपनाया था।

 

*2.5 लाख नकद व जेवर बरामद*

 

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये नकद, 50 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और 3 चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस शेष चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

 

*पहले से दर्ज हैं 6-7 मुकदमे*

 

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही करीब 6 से 7 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने नादुलपुर के अलावा घाटमपुर समेत अन्य जगहों पर की गई चोरियों को भी कबूल किया है।

 

*पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी*

 

*डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी* ने एक प्रेस वार्ता कर इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी पुलिस की सतर्कता व तेज कार्रवाई का नतीजा है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *