कानपुर से उन्नाव यात्रियों के टिकट पर चंद्रशेखर आजाद बस स्टेशन दर्ज करने की मांग

 

कानपुर क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम कानपुर क्षेत्र के प्रबंधक महेश को मोहम्मद परवेज आलम मंडल अध्यक्ष कानपुर ने ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग थी की परिवहन मुख्यालय के आदेश दिनांक 11.12.2006 के द्वारा उन्नाव बस स्टेशन को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद बस स्टेशन के नाम से किए जाने के आदेश दिए गए थे किंतु उनके नाम से बस अड्डे पर बोर्ड नहीं लगा था और ना ही टिकट पर उनका नाम दर्ज़ किया गया इसके संबंध में आज दिनांक 30 दिसंबर 25 को क्षेत्रीय प्रबंधक महेश ने बताया कि बस अड्डे पर उनके नाम के बोर्ड लगवा दिए गए हैं और उन्होंने आज ही एक पत्र प्रधान प्रबंध आई टी एम एस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय को लिखकर अनुरोध किया कि अमर शहीद मेजर सलमान के साथ ही बस टिकट पर उन्नाव बस स्टेशन के स्थान पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद बस स्टेशन उन्नाव का नाम टिकट पर दर्ज कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *