ए .एस. डी वोटर के परीक्षण व नव मतदाता बनाने के लिए भाजपा ने कमर कसी

 

 

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में नव मतदाता बनाने को लेकर व एस आई आर अभियान में( ए एस डी) अब्सेंट, सिफ्टेड, व डेथ वोटर को लेकर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 1 जनवरी को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट सूची अब 6 जनवरी को प्रकाशित होगी।हम सबको इस सूची के आधार पर अब्सेंट , सिफ्टेड,व डेथ मतदाताओं की बूथ वार सूची प्राप्त कर के एक एक मतदाता का गहन परीक्षण करना है एक भी वास्तविक मतदाता ,का नाम मतदाता सूची से छूट न पाए जिन मकानों से अब्सेंट सिफ्टेड व डेथ मतदाताओं दिखाए गए है उन मकानों में स्वयंम जाकर कर परीक्षण करना है। और यदि कोई मतदाता पाया जाता है जिसका नाम ए. एस. डी सूची में हो तो तुरंत आपत्ती दर्ज करवा कर उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है।इसके अतिरिक्त जिस नव युवा की 1 जनवरी 2026 को आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही उनका फॉर्म 6 भरवाकर उनको नव मतदाता बनाना है।इसके लिए कार्यकर्ता घर घर कुंडी खड़का के नव मतदाता से संपर्क कर उसको वोटर बनाने में लग जाए।बैठक में प्रमुख रूप से,अवधेश सोनकर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,जन्मेजय सिंह,संतोष शुक्ला,सीमा एमबीए,सतेंद्र पांडेय,प्रमोद विश्वकर्मा,सुनील जायसवाल किरन तिवारी दीपक सिंह राजा,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *