*कानपुर प्रेस क्लब और समाजसेवियों ने निराश्रितों को बांटे गर्म कपड़े।*
*कानपुर-* प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड कानपुर में पड़ रही है। कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते पारे को देखते हुए टीम कानपुर प्रेस क्लब व समाजसेवियों ने मिलकर सेवा का एक अदभुत उदाहरण पेश किया। कानपुर प्रेस क्लब की टीम ने शहर के समाजसेवियों के साथ मिलकर मंगलवार देर रात तक सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए गर्म कपड़ों, कंबल, मोजे, टोपे मफलर आदि का वितरण किया।
समाजसेवी डॉ. ललित श्रीवास्तव ने लोगों को ठंड से बचाब एवं जीवन की रक्षा को लेकर जागरूक किया। प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य मयंक मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कानपुर प्रेस क्लब की टीम के द्वारा जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
इस मौके पर समाजसेवी अनूप दीक्षित, समाजसेवी प. सौरभ शुक्ला, पत्रकार रविकांत चौरसिया, पत्रकार बीरेंद्र निगम, डॉ अंकित यादव, स्वप्निल श्रीवास्तव (मोहित), रोहित राज वर्मा, शोभित राज वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, सौरभ पाल, हर्षित पाल आदि उपस्थित रहे।
