*नववर्ष के दृष्तिगत आम जनमानस की सुरक्षा एवं उत्सव, आयोजनो को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल द्वारा दी गई बाइट*

नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए पूरे जनपद में सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बड़े आयोजनों को अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के कुछ क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।पूर्व अनुभवों के आधार पर जनपद में 26 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहाँ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की विशेष तैनाती आवश्यक है। इन सभी स्थानों पर सघन चेकिंग कराई जाएगी तथा वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।आमजन से अपील की गई है कि वे नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं। शराब पीकर हुड़दंग, स्टंटबाजी अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विशेष टीमें गठित की गई हैं।

नववर्ष के अवसर पर तथा आगामी दिवस तक सम्पूर्ण शहर में पुलिस की सघन निगरानी रहेगी और लागू प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, जिससे नागरिक सुरक्षित वातावरण में नववर्ष का स्वागत कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *