*जन-सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु गंगा बैराज क्षेत्र में पुलिस आयुक्त की पैदल गश्त व सघन निरीक्षण*
जन-सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा थाना कोहना क्षेत्रान्तर्गत गंगा बैराज में अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान मार्ग पर स्थित मैगी प्वाइंट्स सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने दुकानदारों एवं संचालकों से संवाद कर उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा अथवा अन्य मादक पदार्थों का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी अथवा कानून-विरोधी कृत्य की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा आमजन व व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने, सतर्क रहने एवं क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने की अपील की गई।
