भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में सोशल मीडिया आईटी के नवीन कार्यालय का हुआ शुभारंभ

 

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में तृतीय तल पर सोशल मीडिया एवं आईटी के नवीन, अत्याधुनिक कार्यालय का शुभारंभ आज क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता पूनम द्विवेदी क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक महेंद्र विक्रम, सह संयोजक हर्ष द्विवेदी एवं आईटी संयोजक मयंक भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवस्थापित सोशल मीडिया आईटी कार्यालय को पूर्ण रूप से हाइटेक बनाया गया है, जहां से क्षेत्र की डिजिटल गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। यह कार्यालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विपक्ष की प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखेगा तथा विपक्ष द्वारा फैलाई जाने वाली भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरों का त्वरित, तथ्यपरक और सशक्त जवाब सोशल मीडिया सेल द्वारा दिया जाएगा।

इस कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक प्रशिक्षित साइबर योद्धा तैनात रहेंगे। साथ ही, इसी कार्यालय से क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टोली भी प्रतिदिन मुस्तैदी के साथ कार्य करेगी, जिससे पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक तेजी से पहुंचाई जा सके।इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि

“आज का युग डिजिटल और सोशल मीडिया का युग है। भारतीय जनता पार्टी समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। यह नवीन सोशल मीडिया आईटी कार्यालय पार्टी की विचारधारा, सरकार की जनहितकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और असत्य का तथ्यों के साथ तत्काल खंडन किया जाएगा। हमारी साइबर टीम लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद को आगे बढ़ाएगी।”

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि यह कार्यालय क्षेत्रीय स्तर पर डिजिटल सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित आलोक शुक्ला सौरभ कमल सचिन गुप्ता आयुष्मान सिंह सुमित गुप्ता वीरेंद्र तिवारी रश्मि श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों ने नवीन कार्यालय के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं और संगठन को डिजिटल रूप से और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *