महापौर ने विकास कार्यो को लेकर पार्षदों के साथ बैठक की
महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी की अध्यक्षता में प्रमिला सभागार में विकास कार्यो के सम्बन्ध में पार्षदों के साथ बैठक आहूत की गयी। जिसमें 83 पार्षद उपस्थित हुए। बैठक में पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र के विकास में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में अगवत कराया गया, जिसका महापौर जी पार्षदों को समस्याओं के निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में पार्षद नवीन पण्डित, यशपाल सिंह, महेन्द्र पाण्डेय ‘पप्पू’, गोविन्द मोहन शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, अभिनव शुक्ला ‘गोलू’, मो0 मेराज, मन्जू कुशवाहा, शुभम दीक्षित, अरविन्द यादव, कौशल किशोर मिश्रा, ज्योति पासवान, आरती गौतम, सुनील कुमार, आदर्श गुप्ता, राम नारायण, राशिद महमूद, वन्दना शर्मा, गोविन्द मोहन शुक्ला, मनीष मिश्रा, नीरज रक्सेल इत्यादि उपस्थित रहे।
