युवा मोर्चा उत्तर जिले की एस आई आर के द्वितीय चरण व नव मतदाता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिले द्वारा एस आई आर अभियान के द्वितीय चरण में (ए एस डी) मतदाताओं व नव मतदाता अभियान को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने की।बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है और इसके लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवा का मतदाता सूची में नाम होना अत्यंत आवश्यक है।जिस युवा की 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है।वो युवा मतदाता बन सकता है
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक मंडल में 4000 नए युवा मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। युवा मोर्चा इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपना पूर्ण सहयोग देगा। तथा ए एस डी लिस्ट प्राप्त करके ए एस डी वोटर लिस्ट का पूर्ण परीक्षण करना है। यदि कोई ऐसा पत्र मतदाता जिसका नामए एस डी लिस्ट में शामिल हो।तो निर्वाचन आयोग को उसके आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध करा के उसको मतदाता बनवाना हैक्रम में सभी मंडल अध्यक्षों को 4000-4000 मतदाता पंजीकरण फॉर्म 6 वितरित किए गए, ताकि लक्ष्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा कॉलेजों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विशेष कैंप लगाकर नव मतदाताओं का पंजीकरण कराएगा। इसके साथ ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रह जाए।
शिवांग मिश्रा नेकहा कि “युवा देश का भविष्य हैं और उनका लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में लेकर चले और अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाए।”
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से अभियान की नियमित समीक्षा करने, प्रगति रिपोर्ट देने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा ने चारों विधानसभाओं में संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए है कल्याणपुर पवन गुप्ता अंशु ठाकुर,आर्य नगर नितेश सोनकर,अनुराग द्विवेदी,गोविंद नगर कौशलेंद्र सिंह शिवेश दुबे सीसामाऊ सचिवेंद्र सिंह सेंगर,अजय भदोरिया, मीनाक्षी गुप्ता को नियुक्त किया गया है।संचालन भाजयुमो महामंत्री व पार्षद पवन गुप्ता ने किया।आभार अवधेश सोनकर ने व्यक्त किया।
