4 जनवरी को श्याम महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
कानपुर कानपुर नगर एवं समाज की प्रमुख संस्था श्री राधेश्याम परिवार (रजि.) द्वारा आयोजित श्याम महोत्सव रविवार दिनांक 4 जनवरी 2026 को अपराह्न 3.00 बजे से प्रभु इच्छा तक. होटल द ब्रिज, जी.टी. रोड, कानपुर में विशाल महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसकी वार्ता के दौरान अध्यक्ष अर्पित गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष की बेला में छप्पन भोग, अखण्ड ज्योति, भव्य दरबार, प्रभु के दर्शन हेतु सभी भक्तगण सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।आमंत्रित भजन गायक अभिनव ऐरन (हरियाणा), ब्रज रसिक श्यामा श्याम (वृन्दावन), अंकुश श्रीवास्तव (लखनऊ) भजनों की रस गंगा में डुबकी लगवायेंगे।
साथ ही कार्यक्रम में मेडिकल कैम्प लग रहा है जो कि निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम में शहर के सभी प्रमुख गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल “श्याम आश्रित” द्वारा होगा। मीडिया प्रभारी अनुज शुक्ला ने बताया कि विशाल श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दूर-दूर से लोग उपस्थित होंगे मीडिया को एक विशेष स्थान मिलेगा जिससे वह कवरेज कर पाए। वार्ता के दौरान अध्यक्ष अर्पित गुप्ता बरीपाल वाले महामंत्री सुशील ओमर शिब्बू कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ज्ञानेश मिश्र मीडिया प्रभारी अनुज शुक्ला मल्होत्रा, इत्यादि लोग रहे।
