खुशियाँ मनाओ घड़ी ये ख़ुशी की है
आमद जहाँ में आज ख़ुदा के वली की है !
कानपुर
हजरत अली के जन्मदिवस पर शानो-शौकत से मस्जिदों, इमाम बारगाहों कर्बलाओं और खानखाहों में मौलूदे काबा का जश्न मनाया गया।
शहर काजी मौलाना हामिद हुसैन ज़ैदी ने बताया कि 13 रजब को हजरत अली के जन्म दिवस पर. शहर में महफिले मिलाद मौलूदे काबा का जश्न मनाया गया, जिसमें नवाब दूल्हा की मस्जिद में महफिल को खिताब करते हुए मौलाना कम्बर हुसैन ने
हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डाला। मौलाना ने खिताब करते हुये मौलाए कायनात के नक्शे कदम पर चलने को कहा , वही हैदरी युवा यूनिट ने हज़रत अली के जन्मदिवस के अवसर पर फूलबाग खेरापति मंदिर के पास मिष्ठान, तहरी , चाय , का वितरण किया जिसमें ज़रूरत मन्दो को कंबल वा मफ़लर बाटे गये, हैदरी युवा यूनिट के अध्यक्ष इब्ने हसन ज़ैदी,सरपरस्त इसरार हुसैन ज़ैदी, नवाब मुमताज़ हुसैन रिज़वी,महामंत्री ज़फरुल रिज़वी, मंत्री अनवर ज़ैदी , उपाध्यक्ष वेकार ज़ैदी, मीडिया प्रभारी राशिद ज़ैदी ने सयुक्त रूप से कहा कि हज़रत अली के जीवन को देखना चाहिए कि सब कुछ होते हुए भी जीवन को कैसे जीना चाहिये, आप भले ही कितना भी ताक़तवर क्यों ना हो मगर आप को मज़लूमो के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार ही करना चाहिए, और आप को उन पापो को जो आप अकेले में कर रहे हो तो ये मत सोचो कि कोई आपको देख नही रहा जो सर्वशक्तिमान है वो सब कुछ देख रहा है
