कानपुर से बड़ी खबर… बर्रा थाना पुलिस को घरों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये का माल बरामद किया है।

 

बर्रा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात फत्तेपुर मोड़ चौराहे से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 37 हजार 760 रुपये नकद, करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो बरामद किया गया है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बंद पड़े घरों की रेकी करते थे और फिर मौका देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य साथी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस पूरे मामले का खुलासा डीसीपी साउथ ने प्रेस वार्ता के दौरान किय

डीसीपी साउथ ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *