स्वल्पाहार व ऊनी वस्त्रों का वितरण

 

श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति नववर्ष के प्रारंभिक दिवस 1 जनवरी से नियमित बिरहाना रोड से शीत ऋतु से राहत प्रदान करने हेतु जरूरतमंदों को चाय टोस्ट एवं स्वल्पाहार ऊनी वस्त्रों का वितरण कर जनसेवा के कार्य में संलग्न है।

 

समिति ने सीएसए यूनिवर्सिटी में डॉ कुमार विश्वास के द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन के पूर्ण होने पर जनसेवा के संकल्प का विस्तारीकरण करते हुए सायकाल 4 बजे महाराज अग्रसेन जी के चित्र का पूजन कर चाय व स्वल्पाहर का साप्ताहिक भोग वितरण का शुभारंभ हुआ।

 

कल रविवार 04 जनवरी को समिति द्वारा प्रातः 11 बजे से भोजन वितरण का कार्यक्रम जरूरतमंदों को किया जाएगा । वितरण व्यवस्था में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल महामंत्री मनीष दर्पण, पंकज अग्रवाल,ज्ञानेन्द्र विश्नोई,अनीता गर्ग,बीना अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल प्रमुख रूप से व्यवस्था मे लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *