बिल्हौर में 112 कॉल पर पहुंची पुलिस

 

घर में घुसने और धमकी के आरोप में युवक का शांति भंग में चालान,

 

परिजनों ने लगाए साजिश के आरोप

 

बिल्हौर।थाना बिल्हौर क्षेत्र के ग्राम ददारपुर कटहा में शुक्रवार को 112 डायल पर मिली सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में अब पीड़ित बताए जा रहे युवक के परिजनों ने पूरे प्रकरण को झूठा और साजिशन बताया है, जिससे मामला चर्चा में आ गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशनी पत्नी चंद्रपाल ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव का ही रहने वाला सरवन पुत्र स्व. सुखवासी उम्र करीब 46 वर्ष उनके घर में घुस आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, आरोपी सरवन ने पुलिस के सामने ही रोशनी को “बाद में देख लेने” की धमकी दी।पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद वह नहीं माना और उग्र होकर फसाद पर आमादा हो गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिल्हौर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सरवन का चालान धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

 

परिजनों का पलटवार: “झूठे मामले में फंसाया गया

 

वहीं, सरवन के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कुछ वर्ष पूर्व सरवन के साथ चंद्रपाल, चंद्रशेखर और रोशनी द्वारा मारपीट की गई थी,इस दौरान उसका हाथ टूट गया था व गम्भीर घायल हुआ था।जिसमें सरवन की शिकायत पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद से उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि जब सरवन ने समझौता करने से इनकार किया, तो उसे झूठे आरोपों में फंसाने की साजिश रची गई।मामले में एक तरफ पुलिस शांति भंग की कार्रवाई को सही ठहरा रही है, तो दूसरी ओर परिजनों के आरोपों ने पूरे प्रकरण को विवादास्पद बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *