सीएचसी बिल्हौर में भ्रष्टाचार के विरोध में विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

 

बिल्हौर।बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में बीते कुछ वर्षों से कथित रूप से चल रहे भ्रष्टाचार के विरोध में समाजसेवी अजय कान्त बाजपेयी ने क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा से रास्ते में ही मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। ज्ञापन में संविदा कर्मियों व नर्सिंग स्टाफ द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर गंभीर कार्रवाई की मांग की गई।इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के माध्यम से सांसद अशोक रावत को भी शिकायत पत्र भेजा गया। समाजसेवी अजयकांत वाजपेई ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि रवि बाजपेयी से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया गया, जिन्हें पत्र उपलब्ध करा दिया गया है।समाजसेवी ने जनप्रतिनिधियों से सीएचसी में हुए भ्रष्टाचार, सरकारी योजनाओं में अनियमितता व महिलाओं के अधिकारों के हनन के मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *