सपाईयों ने लगाई गाँव गाँव चौपाल

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने अपनी अपनी राजनीतिक हलचल जोर कर दी है़ इसी क्रम में समाजवादी पार्टी भी अपनी पूरी ताकत लगाये हुए है | समाजवादी पार्टी ने गांव गांव जाकर लोगों के बीच चौपाल लगाई और लोगों को सपा० की उपलब्धियां गिनाई |

समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के जिला सचिव शुभम् यादव ने पत्रकारों को बताया कि वे और उनकी पूरी कानपुर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी अलग अलग विधानसभाओं में गाँव गाँव जा कर लोगों के बीच जनचौपाल लगा रहे हैं और लोगों को समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं, उन्होंने कहा कि आज समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग अखिलेश यादव की ओर देख रहे हैं क्योंकि प्रदेश के लोगों की उम्मीद सिर्फ अखिलेश यादव ही हैं|

इस दौरान सपाईयों ने अलग अलग जगह लगभग दो दर्जन गांवों में बैठकें की और लोगों को जागरूक किया | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सचिव शुभम् यादव, पि०व०प्र० जिला अध्यक्ष शिव सिंह पाल, जिला सचिव मोनू यादव, बलराम यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी प्रदीप निषाद, गोकुल, देशराज, गगन, आदि लोग उपस्थिति रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *