आज विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार जी द्वारा “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” (महिला सशक्तिकरण का प्रतीक) गंगा बैराज का उद्घाटन किया गया।

यह सुंदर शिल्पकृति प्रसिद्ध कलाकार राघव त्रिपाठी द्वारा निर्मित है तथा इसे कानपुर परिवर्तन फ़ोरम द्वारा प्रायोजित किया गया है।

परिवर्तन के अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह शिल्प स्तम्भ समाज में नारी की दो महत्वपूर्ण भूमिकाओं को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दर्शाता है।

शहर की ओर मुख किए हुए भाग में एक माँ अपनी नवजात कन्या को गोद में लिए दिखाई देती है, जो स्नेह, संस्कार और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।

वहीं दूसरी ओर, बैराज की ओर मुख किए हुए भाग में वही कन्या एक सशक्त, आत्मविश्वासी और परिपक्व युवती के रूप में दर्शायी गई है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्णतः तैयार है।

परिवर्तन के प्रमुख अनिल गुप्ता ने बताया कि यह शिल्प नारी के जन्म से सशक्त बनने तक की यात्रा को दर्शाता है और प्रगति, सम्मान एवं सशक्तिकरण के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है।

प्रमुख रूप से आर के तिवारी, संदीप मिश्रा, राजेश ग्रोवर, रीता सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *