गुमराह करने वालों से बचें मुसलमान, उच्च शिक्षा पर दें ध्यान:सूफी कौसर मजीदी।
कानपुर नगर। मुसलमानों के अज़ीम रूहानी पेशवा हजरत मौला अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन सारी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया,भारत भर में उनके चाहने वालों ने खुशियां मनाई इसी क्रम में कानपुर नगर के शुजातगंज क्षेत्र में पंजाबी गली में सूफियों के अग्रणी संगठन सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन कानपुर इकाई द्वारा जश्ने मौला ए कायनात और जश्ने ग़रीब नवाज़ का आयोजन किया गया जिसमें महफिल ए सिमा का आयोजन हुआ और कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए,इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने अपने संबोधन में इस्लाम की सूफीवादी विचारधारा का जिक्र करते हुए कहा कि अल्लाह ने कुरान में हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम को सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के लोगों के लिए रहमत बनाया है, उन्होंने कहा कि हमारे नबी सिर्फ मुसलमानों ही नहीं बल्कि सारी की सारी मानवता के लिए रहमत हैं, उन्होंने कहा कि हमारे नबी की इंसानियत से मोहब्बत की तालीम को सूफियों के अज़ीम रूहानी पेशवा हजरत मौला अली ने हमेशा आगे बढ़ाया और उनकी इन्हीं शिक्षाओं को भारत में हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज की रहनुमाई में सूफियों ने आगे बढ़ाया है, उन्होंने कहा कि आज के इस उथल पुथल भरे दौर में हम सब को सब्र के साथ सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि मुसलमानों को बहकाने और भड़काने वाले लोगों से सावधान रहते हुए उच्च शिक्षा की ओर ध्यान देने की ज़रूरत है,कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को उनकी भूमिका का महत्व बताते हुए उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया,इस मौके पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन महानगर अध्यक्ष सूफ़ी दानिश अबुल उलाई,युवा ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद एहसान शीबू, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद रेहान ताजियादार, मोहम्मद मेराज बाबा, मोहम्मद रिज़वान मंसूरी, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद अयाज़ भोलू, मोहम्मद रेहान छोटू, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद शॉज़ैब, मोहम्मद फरहान,शकील साहब बाबूपुरवा,रोहित मदारी,वकार वारसी आदि मौजूद रहे।
