भ्रष्टाचार और अपराध पर मंथन, पुलिस आयुक्त से मिले जनप्रतिनिधि

 

शहर में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और साइबर क्राइम को लेकर जनप्रतिनिधियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से सीधी चर्चा की। पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस अहम बैठक में कानपुर नगर के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य रूप से बिल्हौर विधानसभा विधायक राहुल बच्चा सोनकर, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा, विश्वास और शांति व्यवस्था पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानपुर को सुरक्षित, शांत एवं अपराधमुक्त बनाने के लिए प्रशासन जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखेगा।जनप्रतिनिधियों ने भी आश्वासन दिया कि जनहित में जनसुरक्षा को लेकर वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर संवाद व सहयोग जारी रहेगा।बैठक को शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *