सर रावर्ट लुई ब्रेल के जन्म दिवस समारोह का आयोजन हुआ

 

ब्रेल की तरह अपनी उपयोगिता का एहसास कराये दिव्यांग

 

सर रावर्ट लुई ब्रेल के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

 

 

 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा सर रावर्ट लुई ब्रेल का जन्मदिवस समारोह का आयोजन शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नं0 4 में आयोजित किया गया।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन ब्रेल की तरह अपनी उपयोगिता का एहसास कराये। दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर असम्भव को भी सम्भव बनाया जा सकता है। वीरेन्द्र कुमार ने सर रावर्ट लुई ब्रेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा की ब्रेल 6 वर्ष की अवस्था में जूता सिलने वाले अवजार के आंख में चुभने से नेत्रहीन हो गये थे। 17 वर्ष की उम्र में लुई ब्रेल ने एक अंग्रेज अधिकारी के सहयोग से स्पर्श लिपि का आविष्कार करके सारी दुनिया के नेत्रहीन व्यक्तियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। जिसकी वजह से ही आज देश व दुनिया के नेत्रहीन उच्च शिक्षा ग्रहण कर ऊंचे पदों पर आसिन हैं। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सर रावर्ट लुई बे्रल के जन्म दिवस पर सरकार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पार्टी दिव्यांगजनों को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाने के लिये लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनायें हर दिव्यांगजन तक आसानी से पहुँचे इसके लिए पार्टी द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, गोमती वर्मा, सरला, राम जानकी, ओम प्रकाश दास, दिलिप कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *