सपा युवजन सभा 18 साल पूरे कर चुके वोटर का वोट बनवाएगी

 

 

 

कानपुर,लोकतंत्र को मज़बूत करने और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से आज समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी की अध्यक्षता में नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय एसआईआर अभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें वोटर बनाने का रहा।भाजपा सरकार में उत्तराखंड की बेटी को न्याय नही मिल रहा,भाजपा शासित उत्तरप्रदेश मे जहरीला सिरप,मध्यप्रदेश में जहरीला पानी,दिल्ली में जहरीली हवा से लोग मर रहे हैं।छत्तीसगढ़,ओडिशा में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे।बैठक में अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र लोकतंत्र में भागीदारी की शुरुआत होती है। यदि योग्य युवा मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे तो उनकी आवाज़ शासन और प्रशासन तक नहीं पहुँच पाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घर तक पहुँचकर 18+ युवाओं की पहचान कर उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का काम किया जाएगा ।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में डोर-टू-डोर अभियान, मोहल्ला बैठकें और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे आधार कार्ड एवं उम्र प्रमाण के साथ समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि हर 18 वर्ष पूर्ण कर चुका युवा वोटर बने,जिससे समाजवादी सरकार बने और पीडीए जननायक अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें,यही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।बैठक में केशव यादव,आलेख सिंह,अनुराग पांडेय,संदीप पांडेय,गोविंद चौहान,हिंमाशु तिवारी,विनोद यादव,धीरू पटेल,पवन कनोजिया,अंश राजपूत,सत्यम पांडेय,बलराम समुद्रे,शांतनु मिश्रा,दिव्यांश शर्मा,रोहित राजपूत,रामजी पाल, नितिन श्रीवास्तव,सत्यम कुमार, संगीत देवी,शिवनम जायसवाल, देवांश यादव, आदर्श राठौर,हिवम खन्ना, सिद्धार्थ यादव,रौनक,जय कुमार,रोहन गुप्ता,अभिषेक यादव,अंकुश सैनी,मनीष, आस्तिक कुमार,आयुष रावत, शुभ वर्मा,अमित कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *