आज दिनांकः 05 जनवरी 2025 को समयः 11ः15 बजे सूचनाकर्ता बिलाल द्वारा अग्निशमन केन्द्र लाटूश रोड पर आकर सूचना दी कि, सोहन लाल कम्पाउण्ड थाना-अनवरगंज में आग लग गयी है प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए fs लाटूश रोड से 02 मोटर फायर इंजन तथा फायर स्टेशन कर्नलगंज से 01 फायर टेंडर मय अग्निशमन अधिकारी लाटूश रोड के सहित घटनास्थल हेतु प्रस्थान कराया गया। अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुए तथा रास्ते से ही मिनी कंट्रोल रूम को अग्निशमन केंद्र फजलगंज, पनकी मीरपुर तथा जाजमऊ से एक एक फायर टेंडर घटना स्थल पर भेजने के साथ ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फजलगंज तथा पनकी को घटनास्थल पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया। घटनास्थल पहुंच कर देखा गया कि, आसिफ अनवर पुत्र अनवारुल हक निवासी 89/274 बांसमण्डी के भवन/परिसर संख्याः 89/193 सोहन लाल कम्पाउण्ड मे0 Leder Wares (INDIA) (सैडलरी वर्क) भवन के द्वितीय तल पर आग लगी हुई थी जो कि, तेज लपटों एवं धुएं के साथ जल रही थी। अग्निशमन यूनिटों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अग्निशमन कार्य आरम्भ किया व चारों ओर से घेरकर आग को आगे अन्य तलों के साथ साथ आस-पास के आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र में बढने से रोका गया। सीएफओ महोदय के पर्यवेक्षण में अग्निशमन यूनिटों के द्वारा अत्यधिक तापमान तथा जहरीले धुएं के बीच अथक परिश्रम करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। उक्त अग्निकांड में कोई भी जन हानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *