कानपुर

 

कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन नवाबगंज थाना क्षेत्र में हैवानियत की हदें पार, पिता-पुत्र ने महिला को सड़क पर पीटा—दांत से उंगली काटी पीड़ित पक्छ द्वारा आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग..!!

 

कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद में एक अकेली महिला पर पिता-पुत्र ने बर्बर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला की हाथ की उंगली दांत से काट ली, उसे लात-घूंसों से पीटा और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए मारपीट की।पीड़िता के अनुसार, आरोपी छोटे लाल और उसका बेटा बीते कई दिनों से लगातार उसके साथ मारपीट कर रहे थे। महिला ने इस संबंध में थाना नवाबगंज पुलिस से पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।सोमवार को हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है।पीड़िता का आरोप है कि मारपीट करने वाले आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, वहीं थाना स्तर पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि थाने में दलालों के जरिए मामला निपटाने का दबाव बनाए जाने की चर्चा तेज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *