जरूरतमंदों को चाय टोस्ट, भोजन एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति नववर्ष के प्रारंभिक दिवस 1 जनवरी से नियमित बिरहाना रोड से शीत ऋतु से राहत प्रदान करने हेतु जरूरतमंदों को चाय टोस्ट, भोजन एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण कर जनसेवा के कार्य में संलग्न है
समिति ने सीएसए यूनिवर्सिटी में डॉ कुमार विश्वास के द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन पूर्ण होने पर जनसेवा के संकल्प का विस्तारीकरण करते हुए साप्ताहिक भोग वितरण का कार्यक्रम सुनिश्चित किया है।
इसी श्रंखला के अंतर्गत.आज सोमवार 05 जनवरी को समिति के महिला संगठन श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा प्रातः 11 बजे महाराजा अग्रसेन जी चित्र का पूजन अर्चना आरती करके प्रसाद तहरी का सार्वजनिक वितरण किया गया । वितरण व्यवस्था में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल महामंत्री मनीष दर्पण, महिला समिति की मंत्री अनीता गर्ग,बीना अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, मोनिका सुरेखा, अंजू बंसल, मोनिका अग्रवाल प्रमुख रूप से सहयोगी रहे।
