*उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्याओं द्वारा कानपुर नगर में महिला जनसुनवाई*
*मा. सदस्या उ.प्र. महिला आयोग जनपद में 07 जनवरी को करेंगी महिला जनसुनवाई*
*कानपुर नगर, दिनांक 05 जनवरी, 2026*
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य पूनम द्विवेदी एवं अनिता गुप्ता द्वारा दिनांक 07 जनवरी, 2026 को जनपद कानपुर नगर में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
महिला जनसुनवाई सर्किट हाउस के सभागार में दिनांक 07 जनवरी, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई के उपरान्त मा.सदस्याओं द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना, शासन की महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा करना तथा महिला एवं बाल पोषण से संबंधित विषयों पर जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
