घाटमपुर के बरनाव मोड़ पर कोहरे के चलते मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम में टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया है। इस दौरान लगभग आधा घंटे यातायात प्रभावित रहा।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा के रहने वाले 38 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रज्जनलाल डीसीएम चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार सुबह दिनेश डीसीएम लेकर घाटमपुर की ओर से कानपुर जा रहा था, जैसे ही वह बरनाव मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
