टीएसएच में ईडब्लूएस खिलाड़ियों का सातवां बैच शुरू

 

कानपुर से खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने वाली एक बड़ी खबर है। नगर निगम द्वारा खेलो इंडिया और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में ईडब्लूएस यानी अल्प आय वर्ग के बच्चों के लिए निशुल्क खेल प्रशिक्षण का सातवां बैच आज से शुरू हो गया है। इस बैच में चयनित 250 बच्चे प्रोफेशनल कोचिंग के जरिए अपने खेल कौशल को निखारेंगे। टीएसएच अब उन बच्चों के सपनों का मंच बन चुका है, जिनके पास प्रतिभा तो है, लेकिन संसाधन नहीं।

 

आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में आज से ईडब्लूएस खिलाड़ियों के सातवें बैच का विधिवत शुभारंभ हो गया।

इस बैच के लिए कुल 424 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें नगर निगम की सख्त और पारदर्शी जांच के बाद 256 बच्चों को ट्रायल में शामिल किया गया। सुबह फिजिकल टेस्ट और दोपहर में स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट के जरिए खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन किया गया। बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो जैसे खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की निगरानी में ट्रायल कराए गए। ट्रायल के बाद 250 प्रतिभाशाली बच्चों का अंतिम चयन किया गया, जिनका नियमित प्रशिक्षण अब शुरू हो चुका है।

टीएसएच में इससे पहले संचालित छह बैचों में 1556 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इन खिलाड़ियों ने अब तक राज्य स्तर पर 10 पदक और जिला स्तर पर 116 पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया है।

टीएसएच में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, वैज्ञानिक ट्रेनिंग, फिटनेस मॉनिटरिंग और अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे ईडब्लूएस वर्ग के बच्चे भी अब बड़े सपने देख पा रहे हैं।

 

बाइट 1 जगदीश यादव अपर नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर

टीएसएच के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलें। पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और आगे भी इसे और बेहतर किया जाएगा।

बाइट 2 संजीव पाठक अध्यक्ष यूपी टेबिल टेनिस एसोसिएशन

“इन बच्चों में जबरदस्त टैलेंट है। सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलने से ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *