सपा व्यापार सभा प्रदेश कार्यकारिणी ने BLA-BLO की बैठक संपन्न
कानपुर, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के एम.जी. शिशु विद्या मंदिर में BLA एवं BLO की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक के दौरान BLO साथियों द्वारा ASD सूची किदवई नगर विधानसभा प्रभारी सचिन सिंह को उपलब्ध कराई गई, जिस पर आगामी संगठनात्मक एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खान ने कहा कि व्यापारी समाज किसी भी क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ होता है। समाजवादी पार्टी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।वहीं किदवई नगर विधानसभा प्रभारी श्री सचिन सिंह ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। मतदाता सूची में किसी भी व्यापारी का नाम न छूटे, इसके लिए संगठन और BLO साथियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।”इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के नगर सचिव ओमप्रकाश गुप्ता,शमा शाक्य (BLO), एम.जी. शिशु विद्या मंदिर, किदवई नगर, कानपुर नगर,ज़ाहिदा खातून (BLO), किदवई नगर, कानपुर नगर, तथा अन्य BLO साथी उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को सुदृढ़ करना, व्यापारिक वर्ग को संगठित करना एवं संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाना रहा। यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।
