कानपुर में कारोबार को उड़ान देने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के तेज़ विकास, विस्तार एवं पूंजी बाज़ार तक पहुँच को ध्यान में रखते हुए SME IPO जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होटल लैंडमार्क में किया गया
यह कार्यक्रम उद्योगों को नई ऊँचाई देने, निवेश के अवसर बढ़ाने और व्यवसाय को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कानपुर लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रबंध निदेशक आशीष चौहान,डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह भी सम्मिलित हुए थे,इसके साथ ही बड़ी संख्या में शहर के बड़े कारोबारी और एमएसएमई से जुड़े लोग मौजूद थे।
