श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कानपुर देहात भ्रमण दौरान कोतवाली अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकन्दरा, शिवली व डेरापुर में नवीनीकृत मिशन शक्ति केन्द्र व कोतवाली अकबरपुर में शिशु गृह मिशन शक्ति 5.0 का उद्घाटन किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र कोतवाली अकबरपुर के अभिलेखों का निरीक्षण कर महिलाओं/बच्चियों को मिल रही सहायता, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति देखी गयी तथा सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उक्त कार्यक्रम में श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात व अन्य पुलिसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *