पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कानपुर पुलिस 24 घंटे मुस्तैद

 

ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अपराधी सलाखों के पीछे डाले जा रहे हैं।इसी कड़ी में ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से एक और अभियुक्त पकड़ा गया।पकड़ा गया अभियुक्त शयान रज़ा उर्फ शयान मिर्ज़ा है।डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया, अभियुक्त शयान रज़ा 28 दिसंबर 2025 को महिला थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात महिला से पर्स छीन कर भागा था। पर्स में दस हज़ार रुपए नगद, ज़रूरी दस्तावेज व ब्लूटूथ डिवाइस था।सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने अभियुक्त शयान रज़ा को धर दबोचा।अभियुक्त शयान रज़ा उर्फ शयान मिर्ज़ा के पास से 770 रुपय नगद व छीना गया नेक बैंड ब्लूटूथ बरामद हुई हैं।अभियुक्त शयान रज़ा को अग्रिम कानूनी कार्यवाही के उपरांत न्यायालय भेजा जा रहा है।सीसामऊ थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक गौरव कुमार सुमित, कांस्टेबल अंकित शेखावत,प्रिंस कुमार एवम सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह, तनुज सिरोही,हेड कांस्टेबल लव कुश मिश्रा,धर्मेंद्र तिवारी,विनय मिश्रा, कांस्टेबल आलोक कुमार, राहुल कुमार,नवीन व पंकज ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25000 रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *