कानपुर ब्रेकिंग

 

खाकी बनी फरिश्ता,दौड़ती खाकी ने बचाई जान

 

जाम में फंसे मरीज को समय पर मिला इलाज

 

मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब हैलट हॉस्पिटल के पास भीषण जाम में एक मरीज फंस गया। घबराए परिजनों ने जब कोई रास्ता न सूझने पर डायल 112 पर मदद की गुहार लगाई, तो खाकी ने देरी किए बिना मोर्चा संभाल लिया।मरीज की लोकेशन मिलते ही डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे और भीड़ में फंसे ई-रिक्शा को तलाश निकाला। इसके बाद जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया।सिपाही खुद ई-रिक्शा के आगे-आगे दौड़ते हुए लोगों को रास्ते से हटाते रहे।जाम को चीरते हुए मरीज को समय से हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया गया।इस साहसिक और संवेदनशील प्रयास से न सिर्फ मरीज को समय पर इलाज मिला, बल्कि पुलिस की मानवीय छवि भी सामने आई।कानपुर पुलिस को सलाम जहां अक्सर पुलिस की आलोचना होती है,वहीं इस घटना ने साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ कानून नहीं,जीवन भी बचाती है।यह कार्रवाई समाज के लिए एक प्रेरणा और भरोसे की मिसाल बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *