जुम्मा की नमाज के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पैदल गश्त
आज दिनांक 09.01.2026 को जुम्में की नमाज व शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय के नेतृत्व मे स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ सद्भावना चौकी चौराहा से प्रारंभ कर थाना क्षेत्र कर्नलगंज, अनवरगंज, बेकनगंज व चमनगंज के मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर रूट मार्च किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने व त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के सख्त निर्देश दिए गए।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज महोदय, सम्बन्धित थाना प्रभारी, पर्याप्त पुलिस बल एवं पीएसी बल उपस्थित भी उपस्थित रहे|
