आज 9 दिसंबर को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने चकेरी एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल बीजेपी कार्यालय नौबस्ता तक रूट व पार्किंग व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया। और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसीपी ट्रैफिक इंद्र प्रकाश सिंह, टीआई पूर्वी जोन(प्रथम) राजेश कुमार मिश्रा व टीआई दक्षिण जोन( द्वितीय) समीर जावेद भी मौजूद रहे।
कानपुर बिल्हौर मार्ग पर स्थित नेवादा टोल प्लाज़ा पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एडीसीपी पश्चिम जोन ,एसीपी बिल्हौर,आरटीओ प्रवर्तन, टीआई पश्चिम जोन उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव का सम्मान प्रकृति स्वरूप पौधा देकर किया गया।एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
साथ ही एनएचएआई द्वारा 1033 एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ भी किया गया।सागर हाई वे पर टीआई राजकुमार मिश्रा के द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 45 ऑटो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
टाट मिल चौराहे पर टीआई पूर्वी जोन राजेश कुमार मिश्रा के द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 10 ऑटो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई।कानपुर नगर में स्थित राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बनाई गई कार्य योजना के तहत एनएच-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यटूी लगायी गयी।प्रत्येक 20 किलोमीटर पर इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई है। ताकि तेज़ गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लाई जा सके
9 दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर 71 ट्रक, 7 बस व 100 दो पहिया / चार पहिया वाहन कुल 178 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।गंगा बैराज पर कुल 54 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया। 8 दिसंबर को कुल 3092 वाहनों का चालान किया गया।
साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जैसे
✓ रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं
✓ वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें
✓ सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें
✓ ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें
✓ यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें
✓ शराब पीकर वाहन न चलायें
डीसीपी ट्रैफिक ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें। किसी भी असुविधा की स्थित में निम्न नंबरों पर संपर्क करें
टैफिक कंट्रोल रूम – 9305104340
ट्रैफिक हेल्प लाइन नंबर – 9305104387
