कानपुर ब्रेकिंग
आम जनमानस को चिकित्सीय सुविधाओं पर प्रशासन का खासा ध्यान
हैलट अस्पताल को मिलेगी बड़ी सौगात
शहरवासियों को बेहतर इलाज की सुविधा
शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए हैलट अस्पताल को बेहतर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। बताया जाता है कि यहां 800 करोड़ रुपये की लागत से नौ मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण होगा, जिससे अस्पताल की कुल बेड क्षमता बढ़कर करीब 5000 हो जाएगी। इसके तहत पुराने और जर्जर वार्डों को हटाकर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसमें लगभग 2000 नए बेड होंगे।इसके साथ ही हैलट अस्पताल को 337 नई स्टाफ नर्सें भी जल्द मिलेंगी। इससे बर्न यूनिट समेत अन्य वार्डों में स्टाफ की कमी दूर होगी और मरीजों को समय पर बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल सकेगा।यह परियोजना कानपुर सहित आसपास के जिलों के लाखों लोगों के लिए आधुनिक, सुलभ और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधाओं की नई उम्मीद बनकर सामने आ रही।
