कानपुर, शनिवार, 10 जनवरी: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में युवक की ईंट से हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बताया कि विवाद शराब के पैसे को लेकर हुआ था। पुलिस उपआयुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शराब के पैसे मांगने पर हुए विवाद के बढ़ने पर सिर पर ईंट से हमला करने से युवक की मौत हुई।

 

गुरुवार तड़के मिली थी लाश

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की लाश बेरहमी से पीटकर हत्या करने के बाद छोड़ दी गई। हमलावरों ने ईंट से सिर कुचलकर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। युवक घर से करीब 200 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में खून से लथपथ हालत में मिला था। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी।

 

*बुधवार शाम से था लापता*

 

मामला प्रधान गेट निवासी रामवीर के बेटे गांधी सोनू (30) का है। सोनू बुधवार शाम करीब 5 बजे यह कहकर घर से निकले थे कि थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन वह वापस नहीं आए। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

 

*बच्चों ने देखा तो मची खलबली*

 

गुरुवार सुबह मोहल्ले के बच्चे घर से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट के पास क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद प्लॉट के अंदर चली गई। बच्चे जब बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंचे तो वहां सोनू खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर और कान से खून बह रहा था। बच्चे घबराकर बाहर निकले और परिजनों को सूचना दी।

 

इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घटनास्थल के पास खून से सनी ईंट पड़ी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और सोनू को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार देर रात सोनू की मौत हो गई।

 

एसीपी कार्यालय में था काम

मृतक के भाई मोनू ने बताया कि सोनू छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्य्यलय स्थित एसीपी कल्याणपुर कार्यालय में सफाई कर्मचारी था। हालांकि बीते छह महीने से वह काम पर नहीं जा रहा था। पुलिस ने बताया कि शराब के पैसे को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत हुई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *