सर जमीन ए हिंद पर रसूलुल्लाह की अता है गरीब नवाज

 

 

कानपुर ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के नेतृत ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हाशिम अशरफी की अध्यक्षता मे 56 पार्क जूही लाल कॉलोनी कानपुर में तीन रोज़ा उर्स ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना जलसा हुआ। जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की। हाफिज मोहम्मद आसिफ रज़ा ने जलसे की निजामत की मदरसा तालीमुल कुरान अहले सुन्नत ब्लॉक जूही लाल कॉलोनी के बच्चों ने तिलावत ए कुरान एवं नात खिराजे मोहब्बत पेश की। हाफिज बकरी शब्बीर हुसैन बरकती ने गरीब नवाज की सीरत ए किरदार को बयांन किया और बताया कि इस्लाम अमन मोहब्बत सीरत के जरिए फैला है मुफ्ती काजिम राजा ओवैसी ने तकरीर बताया रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की अता गरीब नवाज हजरते ख्वाजा गरीब नवाज ने तमाम जिंदगी अल्लाह के नबी की सुन्नतों पर अमल भी किया और लोगों तक नबी की बात पहुंचाई सुन्नतों की मुखालिफत करने वाला कभी अल्लाह का बाली नहीं हो सकता जो जितना ज्यादा सुन्नतों पर अमल करेगा उतना ही बड़ा अल्लाह का बाली होगा। हाफिज शब्बीर हुसैन बरकाती की दुआ पर जलसा मुकम्मल हुआ। इस मौके पर बड़ी तादाद में लोगों मौजूद रहे हाफिज फरहान मौलवी कोसेन तौफीक मोहम्मद कैफ मुन्ना भाई वारसी अब्दुल रज़्ज़ाक़ फखरुद्दीन मोहम्मद शकील नसीमुद्दीन शराफातुल्लाह मोहम्मद नफीस मोहम्मद इम्तियाज मुन्ना जावे त्यागी लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *