कंबल टोपी वी आरोग्यधाम के द्वारा राम नाम का वस्त्र के साथ माला पहनकर प्रसन्न हुए समाचार पत्र वितरक गण

95 कर्म योगियो प्रातः 3:30 बजे घंटाघर चौराहे पर टोपी कंबल के साथ राम नाम का वस्त्र व माला पहनकर सम्मानित किया

आरोग्यधाम के संस्थापक स्वर्गीय रेवती रमण मोहन जी की स्मृति में कड़ाके की सर्दी एवं भीषण कोहरे में 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 3:30 बजे घंटाघर चौराहे पर आरोग्यधाम परिवार के सदस्यों ने आए हुए समाचार पत्र वितरक समाज को कंबल टोपी के साथ मोती का माला राम नाम का अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया स्वर्गीय रेवती रमनमोहन जी के पुत्र डॉ हेमंत मोहन पुत्री रमा शर्मा उमा शर्मा एवं दामाद सोम कुमार शर्मा ने आए हुए पत्र वितरक समाज को सम्मानित करते हुए कहा कि आप सब लोग 12 महीने सर्दी गर्मी एवं बरसात के मौसम में कड़ी मेहनत के द्वारा जो समाज को समाचार पत्र उपलब्ध कराते हैं जिसकी वजह से घर बैठे बैठे देश-विदेश की समाचार पढ़े जा सकते हैं आप सब लोग को आरोग्यधाम परिवार की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं उसके साथ ही सदैव वितरक समाज के लिए आरोग्य धाम होम्योपैथिक अस्पताल के दरवाजे हमेशा के लिए खुले रहेंगे कोई भी अस्वस्थ समाचार पत्र वितरक जब कभी भी आरोग्यधाम ग्वालटोली आएगा तो उसे निशुल्क होम्योपैथिक दवाई डॉक्टर हेमंत मोहन और डॉक्टर आरती मोहन के सौजन्य से दी जाएगी आरोग्यधाम संस्थापिका श्रीमती पुष्पा मोहन ने कहा कि प्रतिदिन सवेरे 3:00 बजे उठकर पूरे समाज में दूर-दूर तक अखबार को बांटना एक बहुत कठिन परिश्रम की मिसाल है कार्यक्रम में समाचार पत्र वितरक समाज के संरक्षक मोनू पंडित ने आए हुए आरोग्यधाम परिवार को इतनी सर्दी में इस प्रकार के सेवा कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही साथ कहा कि परिवार की ओर से इस प्रकार की सेवाएं विगत कई वर्षों से भी अधिक समय से समाचार पत्र वितरक समाज के लिए की जा रही है समाचार पत्र वितरक समाज घंटाघर कानपुर

संरक्षक मोनू पंडित

अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा

महामंत्री राजकुमार पांडे

कोषाध्यक्ष पारसनाथ

कपिल पांडे

विजय अवस्थी

राम लखन वर्मा

उमेश गुप्ता

पप्पू गुप्ता

राजूभाटिया

भोलेंद्र यादव

दिनेश फूलबाग

राहुल तिवारी

रमेश गुप्ता

अमित सैनी

गुड्डू तिवारीअमृतलाल कुलदीप त्रिवेदी सर्वेश तिवारीअशोक तिवारी छेदीलाल विजय वर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *