कानपुर के सर्राफा कारोबारी हुये एकजुट, नकाब व मास्क लगाये लोगो से नही करेंगे व्यापार

 

 

 

सराफा व्यवसाई की बैठक का आयोजन शास्त्री नगर स्थित के एस पैलेस गेस्ट हाउस में किया गया जिसमें अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि बनारस से आए हुए अविनाश सेठ आगरा से आए हुए दीपक वर्मा और उनकी टीम ने हिजाब बुरका मुंह छुपा कर हेलमेट पहनकर मास्क लगाकर आने वाले व्यक्तियों को सोना चांदी का सामान नहीं दिखाएंगे सर्वप्रथम उनकी आईडी प्रूफ लेंगे उसका वेरिफिकेशन कराएंगे उसके बाद ही सोने चांदी का सामान दिखाया जाएगा।आजकल जो पूरे भारतवर्ष में सोने चांदी की बड़ी हुई कीमतों के कारण छोटे-बडे दुकानदारों के साथ लूटपाट छीनौती की जो घटनाएं हो रही है उनको देखते हुए यह निर्णय लिया गया बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल अविनाश सेठ दीपक वर्मा वेद गुप्ता अमित मिश्रा राजन वर्मा अजय वर्मा मनोज वर्मा शैलेंद्र वर्मा विजय वर्मा कालीचरण वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *