कानपुर में उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम के चयन ट्रायल में 150 खिलाड़ी उतरे
….. 17 जनवरी से हरिद्वार में होगी सुब्रतो क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता
कानपुर। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर तथा मास्टर्स (पुरुष एवं महिला) वर्गों के लिए आयोजित अंतिम चयन ट्रायल आज पावर हब जिम, बालाजी चौराहा, जवाहर नगर में पूर्ण उत्साह और पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रदेश भर से आए लगभग 150 प्रतिभाशाली पावरलिफ्टर्स ने इस ट्रायल में अपनी जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना दावा पेश किया।
ट्रायल की पूरी प्रक्रिया मुख्य चयनकर्ताओं श्री राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मनीष मिश्रा, अंचित अग्रवाल, शोभित वर्मा, सुधांशु आर्य एवं अभिषेक पांडे की निगरानी में संपन्न हुई, जिसमें पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता बरती गई। इन ट्रायल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 17 से 21 जनवरी 2026 तक हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित सब्रतो क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग एवं नेशनल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की मजबूत टीम का चयन किया जाएगा।
पुरुष वर्ग में कई शक्तिशाली खिलाड़ियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिनमें देवाशीष शुक्ला, प्रियांशु पाठक, प्रनकुर गुप्ता, प्रत्युष राठौर, आदित्य शर्मा, एस. अभिषेख, आचमन बाजपेयी, आदित्य प्रकाश सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, मिचल डिसूज़ा, मनीष मिश्रा, सुधांशु आर्य, विराज शुक्ला, शोभित सिंह, मयंक गुप्ता, अंकित कुमार, शिव सिंह, इरशाद, राजेन्द्र (मास्टर), गोविंद, प्रदीप कुमार (सीनियर), प्रदीप कुमार (मास्टर), मोहित वर्मा, विक्रांत पांडे, अंबुज कुमार वर्मा, काजल भारती, निपुण सप्रू, प्रियांशु, अनुकेत, अंकित, पियूष राजपूत एवं विजय त्रिवेदी प्रमुख रहे। इन खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक शक्ति और तकनीकी कौशल से ट्रायल में प्रभावित किया।
महिला वर्ग में भी प्रतिभाओं ने कमाल दिखाया। जिया सिंह, गौरी राजवंशी, दिव्या गौतम, तनु शुक्ला, पावनी मिश्रा, हेमलता गोस्वामी (मास्टर), याति शुक्ला और अनन्या राज दीक्षित जैसी प्रतिभाशाली महिला पावरलिफ्टर्स ने ट्रायल में भाग लेकर उत्तर प्रदेश की महिला टीम को मजबूती प्रदान की।
उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ल ने बताया कि इस ट्रायल का उद्देश्य प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर उतारना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की टीम इस बार सब्रतो क्लासिक नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *