विधायक ने क्या सड़क का निरीक्षण
गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एकता चौराहे, रावतपुर से नमक फैक्ट्री चौराहे तक बन रही सड़क का आकस्मिक निरीक्षण किया ।और बताया कि यह सड़क 1 करोड़ 5 लाख की बनवाकर जनता को समर्पित करा रहा हूं।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि यह सड़क बीते 30 वर्षों से भी अधिक समय से नहीं बनी थी।सड़क काफी गड्ढा युक्त और जर्जर हालत में थी जिससे आवागमन में काफी कठिनाई होती थी लोग चोटिल होते थे। बरसात में बज बजाते पानी में निकलना, लोगों की मजबूरी होती थी। स्कूली बच्चे बस्ता हाथ पर लेकर, कीचड़ भरे रास्ते से निकल कर, स्कूल जाने के लिए मजबूर होते थे। एंबुलेंस का निकलना असंभव था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।क्योंकि यह सड़क बनकर पूरी तरह तैयार हो रही है जिससे लोगों का आवागमन आसान होगा लोग चोटिल होने से बचेंगे जल भरा उसे जैसे समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगा। विधायक ने सड़क की मोटाई लंबाई और चौड़ाई आदि को माप कर आकस्मिक रूप से गुणवत्ता को भी जांचा। तथा दोनों तरफ तीन-तीन मी के टाइल्स की लगाने की स्थल को भी नाप कर सड़क की चौड़ाई को पूर्ण कराया। और सख्त हिदायत भी दी कि, सड़क का पानी बहता हुआ, सड़क से नाली के बीच में कहीं रुकना नहीं चाहिए। आरसीसी नाली को मैंने पूर्व में बनवा दिया है।अब सड़क का पानी सीधे आरसीसी नाली में ही जाना चाहिए उसके एलाइनमेंट का विशेष ध्यान रखना है । तथा आरसीसी सड़क होने के कारण स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि इसकी तराई,यानी पानी का छिड़काव, ठेकेदार द्वारा तो कराया ही जाएगा।परंतु स्थानीय लोग भी, पानी के छिड़काव-तराई पर, अगर अपना सहयोग दे देंगे, तो सड़क की आयु बढ़ जाएगी। लोगों ने अपना सहयोग देने का भरोसा दिया
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि इस सड़क को बनने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सड़क की गुणवत्ता को परख कर लंबाई चौड़ाई नाप कर पूरा जायजा लिया और सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता के खिलाफ कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उक्त निरिक्षण में विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीरज कुरील,विनय शुक्ला, किरन तिवारी, दीपक शुक्ला आदि लोग थे।
